अक्सर हम देखते है कि कई लोगों ने अपने घरों में धातु का कछुआ रखा होता है। इनमें अलग-अलग आकार और मेटल के कछुए, कभी कैंडल स्टैंड की तरह तो कभी स्टडी टेबल आदि पर रखे होते हैं। लेकिन ऐसा करने की वजह के बारे में शायद ही लोगों को पता होगा कि क्यों घरों की इन अलग-अलग दिशाओं में कछुए को रखा जाता है। Benefits Of Keeping Turtle In The House
आज आपको बताएं फैंगशुई के अनुसार कछुए को रखना गुड लक माना जाता है। इसलिए ही लोग अपने घरों में पॉजिटिव एनर्जी को बरकरार रखने के लिए इसे सजाते हैं। अगर आप भी इसे अपने घर में रखने के बारे में सोच रहे हैं तो इन टिप्स को जरूर करें।
यदि हम फेंगशुई या फिर भारतीय धार्मिक शास्त्रों की माने तो घर या ऑफिस में कछुआ रखना अति शुभकारी माना गया है | इसे रखने से घर के परिवार के सदस्यों की उम्र में बढ़ोतरी होती है , साथ ही साथ घर में सुख शांति बढती है |
ये भी पढ़िए : घर में कहां नहीं रखना चाहिए कछुआ, गलत जगह रखने से होता ये नुकसान
हिन्दू सनातन धर्म के आधार पर कछुआ के रूप में भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार लिया था जिसे कूर्म अवतार के नाम से भी जाना जाता है | अत: रोजगार की जगह या अपने मकान में सुख-समृद्धि और खुशियाँ बढ़ाने के लिए कछुआ रखना मंगलकारी होता है |
कछुआ लम्बे समय तक जीवित रहने वाला एक शांत जीव है | आप कछुए की फोटो या फिर अष्टधातु से निर्मित कछुए को भी घर के मंदिर में रख सकते है | ध्यान रखे कछुआ पानी से भरे पीतल या अष्टधातु के पात्र में ही रहे |
कछुए को कभी ना रखे बेडरूम में :
विशेष ध्यान रखे की कछुए को कभी भी बेडरूम में ना रखे | इससे घर में उल्टा प्रभाव पड़ सकता है | इसे आप घर के उत्तर दिशा की तरफ रखे |
घर में कछुआ रखने के विशेष फायदे :

- घर के सदस्यों की उम्र में बढ़ोतरी होती है क्योकि कछुआ भी लम्बी उम्र का जीव जंतु है |
- घर में शांति बनी हुई रहती है क्योकि कछुआ शांत प्राणी है |
- घर पर किसी भी तरह की काली नजर नही लगती |
- कछुआ रखने से बीमारियाँ उस घर में नही आती है |
- चाइना के वास्तुशास्त्र फेंगशुई के अनुसार कछुआ रखने से घर में नकारात्मक उर्जा कम होती है और सकारात्मक उर्जा में बढ़ोतरी होती है |
अलग अलग कछुए और मिलने वाले अलग लाभ
फेंगशुई की मानें तो घर में कछुए की प्रतिमा को रखना शुभ माना जाता हैं। हिन्दू पुराणों में भी विष्णु के अवतार कच्छप (कछुए) का जिक्र समुन्द्र मंथन की कथा में बताया गया है | इसी के चलते अधिकांश घरों में कई तरह के कछुए की मूर्ति को रखने का चलन बढ़ गया है । यह भी मान्यता है की कछुआ जिस घर में होता है ,वहा के लोगो की उम्र बढ़ जाती है | इसके साथ कछुए की अंगूठी पहनने से भी अत्यधिक लाभ प्राप्त होता है |
ये भी पढ़िए : सावधान! इन राशि वालों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए कछुए वाली अंगूठी
अगर आपको संतान की प्राप्ति चाहिए तो किसी और कछुए की तरफ ध्यान ना दें। इसके लिए घर में ऐसा कछुआ रखें, जिसकी पीठ पर बच्चे वाला कछुआ हो।
कछुए का जोड़ा
घर में हमेशा ही क्लेश, लड़ाई- झगड़ों आदि का माहौल रहने पर कछुए का जोड़ा रखने से माहौल सकारात्मक होता हैं।कछुए का जोड़ा
क्रिस्टल कछुआ

अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आपको कोई दूसरा नहीं, बल्कि क्रिस्टल से बना हुआ कछुआ रखना चाहिए। इसे घर या आॅफिस की उत्तर दिशा में रखें और मुंह अंदर की तरफ रहे। ध्यान रहे इसे किसी सूखे स्थान पर रखने की बजाय बर्तन में पानी भरकर रखें।
धातु कछुआ
कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी अगर आपको कैरियर में सफलता नहीं मिल रही हैं तो आपको अपने आस- पास मेटल से बना हुआ कछुआ रखना चाहिए जो कैरियर के लिए शुभ माना जाता हैं।
ये भी पढ़िए : जानिए वास्तुशास्त्र के अनुसार कहां लगाना चाहिए आईना?