बेसन से बनी हुई चीज का अगर कोई भी एक बार स्वाद चख लेता है तो फिर बार –बार खाने का मन करता रहता है. आपको बता दें कि इसके ऊपर पूर्वजों ने एक कहावत कही है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। पर उसी चने की संतान बेसन अकेले कितने गुल खिलाता है, इसकी हम आसानी से कल्पना भी नहीं कर सकते। Besan Ka Adhokha Recipe
कढ़ी तो बेसन की सौगात है. आपको बता दें कि राजस्थानी खाटा भी बेसन से तैयार होता है। कुछ इसी तरह बेसन से बनने वाली एक खास डिश है ‘बेसन का अधोखा’। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…
ये भी पढ़िए : घर पर ऐसे बनाइए आगरा का मशहूर मुगलाई परांठा
बनाने के लिए सामग्री :
- 200 ग्राम बेसन
- 2 प्याज
- 1 टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- 5 कली लहसुन
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 1 चुटकी हींग
- 1 सूखा आंवला
- 1/2 चम्मच पिसी खटाई
- 1/2 चम्मच पिसा धनिया
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 चम्मच पिसी हल्दी
- सरसों का तेल
- नमक अपने स्वाद के अनुसार डालें।

बनाने की विधि :
आंवला रात में भिगो दें। अब बेसन में पिसा आंवला नमक और चार बूंद तेल डालकर आटे की तरह गूंथ लें। अब गैस पर आधा भगौना पानी रख दें। साथ ही उसमें दो बूंद तेल डाल दें। पानी जब खौलने लगे, तब छोटे-छोटे बाटी की तरह गोले बनाकर डाल दें। जब गोले खौलकर ऊपर आ जाएं, तब इन्हें बाहर निकालकर ठंडा कर लें। इसके बाद इन्हें पीसेज में काट लें।
ये भी पढ़िए : घर पर ऐसे आसानी से बनाएं गुजराती बासुंदी बनाने की विधि
अब कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। अब इसमें प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भून लें। इसके बाद पिसी हल्दी, धनिया, गरम मसाले को आधा मिनट भून लें। अब पिसा टमाटर, पिसी खटाई और नमक डालकर अच्छे से चलाएं। जब मिश्रण तेल छोड़ दे, तो इसमें कटे पीसेज को डालकर आधा मिनट तक मिलाएं। अब इसे गरमा-गरम चटनी और प्याज के साथ परोसें।
ये भी पढ़िए : क्रिस्पी पनीर पकौड़ा बनाने की सबसे आसान विधि