कभी-कभी हम ऐसे लोगों पर और चीजों पर भरोसा कर लेते हैं, जिनसे हमें नुकसान हो सकता है। भरोसे के कारण होने वाले वाले नुकसान से बचने के लिए गरुड़ पुराण में कुछ लोग और चीजें बताई गई हैं, जिन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। यहां जानिए ये कौन-कौन हैं… Do Not Trust These Five
1. बुरे स्वभाव वाली स्त्री
यदि कोई स्त्री संस्कारी नहीं है, बुरे स्वभाव वाली है तो उसकी बातों पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसी स्त्री खुद के फायदे के लिए बहुत से बहाने बनाती हैं, ताकि दूसरे लोग उसकी बातों में फंस जाए। स्त्री हो या पुरुष कोई भी ऐसी बातों में फंसा सकता है। इन बातों पर विश्वास करने के बाद धन और मान-सम्मान की हानि हो सकती है। इसीलिए गलत चरित्र वाली स्त्री से दूर ही रहना चाहिए।
2. राजा, मंत्री या शासन से संबंधित व्यक्ति
यदि हम राजा या शासन से संबंधित किसी व्यक्ति पर भरोसा करेंगे और उसे कोई राज की बात बता देंगे तो ये नुकसानदायक है। आमतौर पर ऐसे लोग नियमों को और शासन के लाभ को अधिक महत्व देते हैं। इन लोगों पर विश्वास करने वाले लोग डर के साये में रहते हैं। इसीलिए इनकी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
3. आग
यदि कहीं आग लग गई है तो हम उस पर यह भरोसा नहीं किया जा सकता है कि वह और बढ़ेगी नहीं। आग किसी भी पल भयानक हो सकती है। आग को सही समय पर काबू कर लेना चाहिए, अन्यथा जान और माल की हानि होना तय है।
4. सांप
सांप जहरीला हो या ना हो, उस पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। सांप के डंसते ही मौत हो सकती है। कहीं भी सांप दिखाई दे, सावधान हो जाना चाहिए। सांप के संबंध में की गई जरा सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है।
5. दुश्मन का नौकर
कभी भी दुश्मन के नौकर पर भरोसा नहीं करना चाहिए। पुराने समय के कई ऐसे किस्से हैं, जिनमें शत्रु के सेवक के कारण लोग बर्बाद हो गए। यदि व्यक्ति चालक है तो वह किसी भी प्रकार अपने सेवक को शत्रु के यहां भेज देगा। यदि हम दुश्मन के नौकर पर भरोसा करके अपने यहां रख लेंगे तो वह राज की सभी बातें हमारे दुश्मन को बता देगा। जिससे हम बर्बाद हो सकते हैं।