1खाने के बाद ठंडा पानी सेहत के लिए नुकसानदेह

मौसम गर्म हो तो ठंडा पानी पीना बहुत ही अच्छा लगता है, साथ ही बहुत राहत भी दिलाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं खाने के बाद ठंडा पानी पीने के कितने नुकसान हैं? इसका असर सीधे आपकी पाचन शक्ति पर होता है जिससे शरीर प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है।
ज्यादातर लोग बस सोचते हैं कि खाने के बाद पानी पीना जरूरी है लेकिन वे यह नहीं जानते कि उन्हें गर्म या ठंडा पानी पीना चाहिए। खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीना पित्ताशय के लिए अत्यधिक हानिकारक है। हमारे शरीर का सामान्य तापमान 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट यानी 37 डिग्री सेल्सियस होता है। इसलिए हमारे शरीर के लिए 20-22 डिग्री सेल्सियस तापमान का पानी उपयुक्त है उससे अधिक ठंडा पानी हानिकारक है।
जब भी हम ठंडा पानी पीते हैं तो उसे उसे निगलने में थोड़ा समय लगता है क्योंकि पहले पानी मुंह में ही रहता है जब उसका तापमान सामान्य हो जाता है, तभी गला उसे नीचे उतारता है और अधिक समय तक ठंडा पानी पीते रहने से टॉन्सिल्स की समस्या उत्पन्न होती है। आइए जानें खाने के बाद ठंडा पानी पीना क्यों नुकसानदेह है।
आगे पढ़ने के लिए Next पर Click करे….