दोस्तों दुनिया में केवल 10% लोग ही हैं जो अपने लेफ्ट हैंड से लिखते हैं तो हुए ना आप स्पेशल। लेकिन स्पेशल होने का बस यही एक कारण नहीं है लेफ्ट से लिखने वाले लोग और भी मामले में स्पेशल होते है. पहले जब टेक्नोलॉजी ने हमारे निजी जीवन में दस्तक नहीं दिया था उस वक्त लेफ्ट हैंड से लिखने वाले को अशुभ माना जाता था. लेकिन आज दुनिया के अधिकतर महान व्यक्ति लेफ्टी ही है. Facts About Left Handed People
भारत में लेफ्टी को बहुत परेशान किया जाता है इसका सबूत आप अपने आस पास देख सकते है | लेकिन क्या आप जानते है | दुनिया में लेफ्टी लोगों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन जितने भी लेफ्टी हैं ज्यादातर महान शख्सियत हैं। इनके लेफ्टी होनी की मुख्य वजह क्या है। इसको लेकर कई रिसर्च भी की गई हैं। तो आइए जानें क्या है इसकी असल वजह….
ये भी पढ़ें : इन आसान से तरीको से जाने कैसा है सामने वाले इंसान का स्वभाव
क्यों होते हैं लेफ्टी :
कुछ रिसर्च से पता चला है कि मानव शरीर के जीन्स और डीएनए के कारण लोग लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने लगते हैं। दरअसल छह महीने की उम्र से ही नवजात शिशु लेफ्ट हैंड या राइट हैंड का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं और यही आगे चलकर उनकी आदत बन जाती है।
कुछ हद तक ऐसा भी माना जाता है कि जेनेटिक कारणों से ऐसा होता है। अगर माता या पिता लेफ्टी हैं तो कुछ हद तक संभावना रहती है कि उनके बच्चे भी लेफ्टी हो ।

वर्ल्ड में 10 परसेंट लोग हैं लेफ्टी :
नवंबर से जनवरी के बीच जन्म लेने वाले बच्चों के लेफ्टी होने की संभावना अन्य महीनो से अधिक रहती है। एक रिसर्च में यह दावा किया गया है की रोजमर्रा की जिंदगी में आमतौर से विभिन्न कार्यों के लिए दाहिने हाथ के प्रयोग की जरूरत होती है। सामान्य आबादी के करीब 90% लोग दाहिने हाथ से काम करते हैं। जबकि करीब 10% लोग बायें हाथ से काम करते हैं।
शोध तो ये बताते हैं कि लेफ्टी शख्स अधिक प्रतिभावान होते हैं और उनमें दूसरों से अलग कई सारी खूबियां पाई जाती हैं। आज हम आपको लेफ्टी लोगों में पाए जाने वाले ऐसी ही कुछ खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : पेट का आकार बताता है महिलाओं के कई राज़
बाएं हाथ का प्रयोग करने वाले कुछ महान हस्तियों में बराक ओबामा, माइक्रोसॉफ्ट चेयरमैन बिल गेट्स, हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूस, फेसबुक फाउंडर मार्क जुकेनबर्ग, एप्पल फाउंडर स्टीव जॉब्स, क्रिकेटर ब्रायन लारा। वहीँ भारत में भी कुछ महान व्यक्ति जो लेफ्टी है. महात्मा गाँधी, अमिताभ बच्चन, धीरूभाई अम्बानी, रतन टाटा, मदर टेरेसा, सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, युवराज सिंह और फिल्म निर्माता करण जौहर ये सारे शख्स लेफ्टी हैं।
जाहिर है कि लेफ्टी होना कोई मानवीय कमजोरी नहीं है बल्कि प्रवृत्ति है । वैसे ऐसे लोगों में बहुत सी बातें कॉमन होती हैं जिनके आधार पर हम आपको इनकी खूबियां बताने जा रहे हैं।तो चलिए जानते है लेफ्ट हैंडी लोगों की कुछ खूबियों के बारे में…

खेल के क्षेत्र में सफल रहते हैं :
युवराज सिंह जिन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में भारत को विश्वविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई, सौरभ गांगुली जिन्होनें भारतीय क्रिकेट की दशा-दिशा बदल दी और ऐसे बहुत से क्रिकेटर हैं जो कि लेफ्टी हैं। वहीं क्रिकेट के अलावा भी तमाम दूसरे खेलों में लेफ्टी लोग अधिक सफल साबित हुए हैं।
खासकर बॉक्सिंग, टेनिस जैसे खेलों में लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने वाले कामयाब रहते हैं। भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू को हरा कर रियो ओलंपिक 2016 में गोल्ड मेडल जीतने वाला मरीन भी लेफ्टी हैं।
ये भी पढ़ें : अगर आपकी कुंडली या जन्म तारीख सही नहीं है तो शनिवार को करें ये अचूक उपाय
आईक्यू लेवल अधिक होता है :
जिन लेफ्टी लोगों को आमतौर पर कमतर आंका जाता है वास्तव में उनका आईक्यू लेवल दूसरों से अधिक होता है.. ये बात शोध में सामने आ चुकी है। न्यूयॉर्क की सेंट लॉरेंस यूनिवर्सिटी की एक अध्यन के मुताबिक बायें हाथ वालों का आईक्यू लेवल 140 से अधिक होता है। व्यवहारिक रूप से भी ये देखा गया है कि ऐसे लोग काफी स्मार्ट होते हैं और हर काम को बखूबी अंजाम देते हैं।

एक्टिव होते हैं :
सामान्य व्यक्ति जो हमेशा अपने दाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं अगर उन्हें कभी बाएं हाथ का प्रयोग करना पड़ जाए तो बड़ी मुश्किल से ही कर पाते हैं । जबकि उसी बाएं हाथ से लेफ्टी लोग दाएं हाथ वालों की अपेक्षा तेजी से काम करते हैं। आप कभी गौर करेंगे तो देखेंगे कि उनके हाथों में गजब की तेजी होती है। ऐसे लोग हमेशा एक्टिव भी रहते है।
ये भी पढ़ें : जाने अगर भौहें आपस में जुडी हुई हो तो इसका क्या मतलब होता है
कला में होते हैं माहिर :
वहीं व्यवहारिक आकड़ो के आधार पर बाएं हाथ के लोग जन्मजात कलाकार माने गए हैं। कला के क्षेत्र में कामयाब बहुत से लोग लेफ्टी पाए गए हैं। भारतीय सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन, फेमस हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलीना जॉली, सफल बॉलीवुड डॉयरेक्टर करण जौहर और ऐसे कई शख्स हैं जो कि लेफ्टी हैं और सिनेमा के क्षेत्र में बड़ा मुकाम पा चुके हैं। दरअसल लेफ्टी लोगों में ये खूबी होती है कि वे कोई भी काम, सीधे तरीके से करने की बजाए अलग अंदाज़ से करते हैं और इनकी यही खूबी उन्हे दूसरों से अलग बनाती है।

जन्मजात लीडर होते हैं :
लैफ्टी लोग, बॉर्न लीडर भी कहलाते है.. इनमें नेतृत्व और दूसरों को प्रभावित करने की भरपूर क्षमता होती है। ये प्रचलित मार्ग से हटकर अपनी अलग राह बनाते हैं जिसे बाद में हर कोई अपनाना चाहता है। महात्मा गांधी, बराक ओबामा जैसे महान शख्सियतें इसका उदाहरण हैं।
ये भी पढ़ें : अपने बीवी के पक्के गुलाम होते हैं इन अक्षरों के नाम वाले पति
नवंबर से जनवरी का समय :
रिसर्च के लेखक उलरिच तरान के अनुसार ‘हमने देखा कि बायें हाथ से काम करने में निपुण अधिकांश पुरुषों का जन्म नवंबर से जनवरी के बीच हुआ था। यूनिवर्सिटी ऑफ वियना के उलरिच, स्टीफन स्टीगर और मार्टिन वोरासेक ने इस संबंध में अध्ययन किया। उन्होंने अपने अध्ययन में ऑस्ट्रिया और जर्मनी के 13 हजार वयस्कों को शामिल किया। पाया गया कि इनमें से 7.5 परसेंट महिलाएं और 8.8 परसेंट पुरुष बायें हाथ से काम कर रहे थे।
ये भी पढ़िए : अगर आपकी सास आपको पसंद नहीं करती तो बुधवार के दिन करें ये उपाय