कई बार अचानक हमें पेट में तेज दर्द होता है और डॉक्टर से चेकअप करवाने के बाद मालूम पड़ता है की पेट में कीड़े है। ये समस्या छोटे बच्चों में जादा होती है। पेट में कीड़े पड़ने पर पाचन क्रिया कमजोर होने लगती है जिससे भूख कम लगती है, कुछ खाया पिया शरीर को नहीं लगता और कमज़ोरी आने लगती है। सही समय पर अगर इसका उपचार के उपाय ना हो तो ये कीड़े धीरे धीरे फेफड़ों तक पहुँच जाते है, जिस कारण अस्थमा होने का ख़तरा रहता है। इस लेख में हम पढ़ेंगे पेट के कीड़े का इलाज घरेलू नुस्खे से कैसे करे Home Remedies For Stomach Worms
ये भी पढ़िए : बच्चों के बिस्तर गीला करने के कारण, लक्षण और उपाय
अगर छोटे बच्चों का शारीरिक विकास कम हो जाए और पेट में दर्द की शिकायत बार बार हो तो हो सकता है की बच्चे के पेट में कीड़े हो और आप बच्चे को नहीं बल्कि कीड़ों को खाना खिला रहे है। ये कीड़े परजीवी होते है और हमारी आंतों में रहते है।
पेट में कीड़े पड़ने का कारण :
बड़ों और बच्चों के पेट में कीड़े पड़ने के कारण बहुत से हो सकते है, जेसे संक्रमित पानी पीना या फिर कम पका हुआ भोजन खाना। साफ़ सफाई का ध्यान ना रखने से भी कीड़े आँतो में पनपने लगते है।

पेट में कीड़े होने के लक्षण :
- पेट दर्द होना
- वजन कम होना
- आँखे लाल होना
- जीभ सफेद होना
- मुंह से बदबू आना
- गालों में धब्बे पड़ना
- शरीर पर सूजन आना
- गुप्तांग पर खुजली होना
- जी मचलना और उल्टी आना
- मल त्याग करते समय खून आना
- मुलायम मल आना या दस्त लगना
- अगर रात को सोते समय बच्चा अपने दाँत पीसे तो उसके पेट में कीड़े हो सकते है।
घरेलू उपाय :
- दो से तीन चम्मच आनर का रस हर रोज पिए।
- सुबह शाम शूध शहद दही में मिलाकर चार से पांच दिन तक खाए।
- एक चम्मच करेले का रस 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करे।
- तुलसी की पत्तियों का रस दिन में दो बार लेने से भी इस रोग में आराम मिलता है।
- लहसुन पीस कर सेंधा नमक मिलाए और इसकी चटनी बना ले। इस चटनी को दिन में 2 बार चाटने से आराम मिलता है।
- पेट की कीड़े का इलाज करने के लिए 1/2 चम्मच हल्दी ले और तवे पर उसे भुन ले। अब सोने से पहले इसे पानी के साथ ले।
- लस्सी में पीसी हुई काली मिर्च और काला नमक मिलाकर पिए। इस नुस्खे को चार से पांच दिन प्रयोग करने पर पेट के कीड़े नष्ट हो जाएँगे।
- कृमि रोग का इलाज करने के लिए सुबह खाली पेट गाजर खाये। गाजर खाने से ना सिर्फ़ कीड़े खत्म होते है बल्कि ये दुबारा भी नहीं होते।
- मुल्ली के रस का सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते है और मल के रस्ते बाहर निकल जाते है। इस देसी नुस्खे को तीन दिन तक लगातार करे।
- छोटे बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या हो तो 1/2 चम्मच प्याज का रस पिलाए। ये घरेलू दवा दिन में दो से तीन बार सेवन करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते है।
ये भी पढ़िए : अगर आपके बच्चे को भी है नाखून चबाने की आदत तो अपनाइए ये आसान उपाय
आयुर्वेदिक नुस्खे :
- एक हफ्ते तक हर रोज कदू की सब्जी के आठ से दस बीज खाए।
- टमाटर काट ले और उस पर सेंधा नमक, थोड़ी हल्दी डाल कर खाये। हर रोज सुबह इस उपाय को करने से फायदा मिलता है।
- थोड़ा काला नमक 1/2 ग्राम अजवाइन के चूर्ण में मिला कर हल्के गरम पानी के साथ रात को सोने से पहले लेने से बच्चों के पेट के कीड़े खत्म हो जाते है।
- दो से तीन दिन तक 1/2 चम्मच आंवले का रस पीने से भी पेट में कीड़ों से छुटकारा मिलता है।
- एक चम्मच शहद, कच्चे पपीते का दूध चार चम्मच और चार चम्मच उबला हुआ पानी मिलाकर सेवन करे। ये देसी नुस्खा एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है।
- नीम के पत्तों को सूखा कर इसे पीस ले और पाउडर बना ले। अब दो चुटकी पाउडर शहद के साथ मिलाकर चाट ले। इस आयुर्वेदिक दवा से पेट के कीड़े नष्ट हो कर मल द्वारा पेट से बाहर निकल जाते है।

रोकने के उपाय :
पेट में कीड़े पड़ने से बचने का सबसे अच्छा तरीका है साफ़ सफाई का ध्यान रखे। कुछ भी खाने और पिने से पहले अपने हाथ धोए, खाने की चीजों को हमेशा ढक कर रखे और सड़क किनारे मिलने वाले फास्ट फुड, कटे फल खाने से बचे।
- अपने नाख़ून छोटे रखे।
- सब्जी बनाने से पहले उसे अछे से धो ले।
- घर में पालतू जानवर हो तो उसे साफ़ रखे।
- ज्यादा मीठा, चॉक्लेट और टॉफी खाने से परहेज करे।
- कपड़े और तोलिये को इस्तेमाल करने से पहले उसे साफ़ करे।