हेल्लो दोस्तों गर्मियां अपने चरम पर है तो इस मौसम में ठंडा खाने का बहुत मन होता है और इस बात में तो कोई शक नहीं है कि गर्मियां बिना आइसक्रीम के बिताई नहीं जा सकती है। वैसे इन दिनों कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है तो ऐसे में घर पर ही इसे बनाने की विधि बता रहे हैं बाजार में बिकने वाली तरह- तरह की आइसक्रीम की क्वॉलिटी पर भरोसा भी नहीं किया जा सकता है। बहुत से लोग बाजार की आइसक्रीम खाना कम पसंद करते हैं। इसीलिए आप कोशिश करती हैं कि घर पर ही आइसक्रीम जमा कर मजे लिए जाएं। Homemade Ice Cream Recipe
ये भी पढ़िए : खाने के स्वाद को बढ़ा देती है अदरक की साउथ इंडियन चटनी
ऐसा करने से क्वॉलिटी तो आपको सही मिल जाती है लेकिन शायद आपकी बनाई हुई आइसक्रीम बाजार जैसी गाढ़ी, सॉफ्ट और उतनी टेस्टी नहीं बन पाती है। ऐसे में हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं होममेड आइसक्रीम की बेस्ट रेसिपीज, जिनकी मदद से आप आसानी से घर में ही बाहर जैसी आइसक्रीम बना सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं घर पर ही खुद से टेस्टी आइस्क्रीम –
#स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम – Strawberry Icecream Recipe
आवश्यक सामग्री :
ये डेजर्ट बनाने के लिए आपको चाहिए – स्ट्रॉबेरी, फुल क्रीम दूध, कंडेंस्ड मिल्क या मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर।
बनाने की विधि :
स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी को पानी से अच्छी तरह से धो लें और सूखने के लिए छोड़ दें। फिर स्ट्रॉबेरी को बारीक काट लीजिए और मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस लीजिए। दूसरी तरफ एक कड़ाही लें और उसमें फुल क्रीम वाला दूध डालकर अच्छे से गाढ़ा कर लें। जब दूध आधा रह जाए तो उसमें चीनी या कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर डालकर पका लें।

इसके बाद कड़ाही को गैस से उतार लें। जब दूध ठंडा हो जाए तो उसमें स्ट्रॉबेरी के कटे हुए टुकड़े और स्ट्रॉबेरी मिक्सचर डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसे किसी कंटेनर में सांचे में बंद करके 7 से 8 घंटे के लिए फ्रीजर में जमा दें। आपकी स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम तैयार है, इसे ठंडा- ठंडा सर्व कीजिए और इसका मजा लीजिए।
#चॉकलेट आइसक्रीम – Chocolate Ice Cream Recipe :
आवश्यक सामग्री :
ये डेजर्ट बनाने के लिए आपको चाहिए – फुल क्रीम दूध, कस्टर्ड पाउडर, कोको पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क, चीनी, वनीला एसेंस, चेरी या नट्स।
बनाने की विधि :
चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले दूध को कड़ाही में डालें और फिर उसमें दो- दो चम्मच कोको और कस्टर्ड पाउडर और चीनी मिलाएं। अब इस मिक्सचर को हल्की आंच में अच्छे से पका लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब मिक्सचर ठंडा हो जाए तो उसमें कंडेंस्ड मिल्क और वनीला एसेंस मिक्स कर लें।
इसके बाद इसे ब्लेंडर या फिर जूसर की सहायता से मिक्स करें और 7 से 8 घंटे के लिए फ्रीजर में जमा दें। उसके बाद उस पर नट्स या चेरी डालकर सर्व करें।
ये भी पढ़िए : गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत के ये हिल स्टेशन
#क्रीमी मैंगो आइसक्रीम – Mango IceCream Recipe
आवश्यक सामग्री :
इसको बनाने के लिए चाहिए पड़ेगा आम, फ्रेश क्रीम, चीनी, कंडेंस्ड मिल्क, वनीला एंसेस।
बनाने की विधि :
क्रीमी मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आम का छिलका उतारकर उसका पल्प निकाल लें और जार में डाल कर पेस्ट बना लें। फिर इस पल्प को मिक्सी जार में डालकर उसमें इलायची पाउडर, वनीला एसेंस, कंडेंस्ड मिल्क और फ्रेश क्रीम मिलाकर 3 से 5 मिनट तक ब्लेंड करें।

फिर एक कंटेनर में इस मिक्सचर को डालकर 7 से 8 घंटे के लिए फ्रीजर में जमा दें। आप इसे सर्व करते समय इसको फ्रेश मैंगो के टुकड़ों या नट्स से गार्निश कर सकते हैं।
नोट- कंडेंस्ड मिल्क बहुत ही मीठा होता है। अगर आप ज्यादा कंडेंस्ड मिल्क इस्तेमाल कर रहे हैं तो चीनी डालने की कोई आवश्यकता नहीं है।
ये भी पढ़िए : वनीला आइसक्रीम बनाने की विधि