1नाखून पर आधा चांद:

वैसे तो आपके शरीर के हर एक अंग का अपना एक खास महत्व है। सभी अंग हम सबको फिट एंड फाइन रखने के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इन्हीं अंगों में से एक है आपके हाथ भी। तमाम कामों को करने के लिए ये हमारे शरीर में खासे जरूरी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके हाथ, आपके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। मसलन, आपकी हथेलियों की लकीरें आपका भविष्य बताती हैं। आपकी उंगलियां आपके व्यक्ितत्व को परिभाषित करती हैं। इसके अलावा एक और खास चीज है आपके हाथ में जो आपको आपके बारे में बहुत जरूरी बात बताती है। जानना चाहेंगे क्या…।
आधा चांद नाखून का अहम हिस्सा होता है
नाखूनों के निचले हिस्से में आधा चांद बना हुआ होता है, जो की नाखून के बाकी हिस्सों से कुछ ज़्यादा सफ़ेद होता हैं। क्या आपने कभी सोचा है , आखिर ये आधा चांद क्यों बना हुआ होता है? वास्तविकता ये है कि ये आधा चांद नाखून का अहम हिस्सा होता है। इस आधे चांद वाले हिस्से को लाटिन भाषा में “Lunula” कहते हैं । हिंदी में इसे छोटा चांद कहते है। ये Lunula सिर्फ़ डिज़ाइन नहीं , Lunula आपके स्वास्थ्य के विषय मैं काफ़ी राज़ खोलता है।
चीन के पारम्परिक स्वास्थ्य समुदाय का मानना है की Lunula किसि व्यक्ती के स्वास्थ्य का मापदंड होता है। ये आधे चांद की स्थिति आपके स्वास्थ्य का बेरोमिटर होता है। आप जब पुर्ण रूप से स्वस्थ नहीं होते हैं तो Lunula आप के नाखूनों से गायब हो जाता है स्वास्थ्य जब सही नहीं चल रहा होता या व्यक्ती बीमार होता है तो उस स्थिती मैं ये लगभग नाखून से गायब हो जाते हैं एवं स्वास्थ सही होने पर ये पुन: प्रकट हो जाते हैं