1.

खूबसूरत दिखना सबकी चाहत होती है। और बाजार हमारी इस चाहत को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। ऐसे कई उत्पाद हैं जो आपको कम समय में अधिक खूबसूरती देने का दावा करते हैं। स्पा ट्रीटमेंट से लेकर कास्मेटिक तक कई विकल्प मौजूद हैं, जो आपका रूप निखाने का दावा करते हैं।
लेकिन, अकसर महंगे सौंदर्य उत्पादों में छुपे नुकसानों के बारे में हम विचार नहीं करते। त्वचा विशेषज्ञ भी मानते हैं कि बाजार में मिलने वाले अधिकतर कॉस्मेटिक्स में खतरनाक उत्पाद होते हैं। इनके नियमित इस्तेमाल से आपको त्वचा संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं।
पुराने जमाने की महिलायें अपना रूप निखारने के लिए कुदरती तरीकों पर अधिक निर्भर रहा करती थीं। वे सिन्थेटिकयुक्त आई-लाइनर ,नेल पॉलिश ,लिपस्टिक, मस्कारे का प्रयोग नहीं किया करती थीं, लेकिन फिर भी उनका रूप निखरा-निखरा नजर आता था। वे प्राकृतिक उत्पादों का प्रयोग किया करतीं थीं। आज के दौर में हम उन सब चीजों को भूल गये लगते हैं। हमें ये सब चीजें पिछड़े जमाने की लगती हैं। हमें लगता है कि इन चीजों का इस्तेमाल करना झंझट भरा है। लेकिन, वास्तव में इन चीजों का नुकसान नहीं होता और ये हमारा रूप निखारने में मदद करती हैं।
आगे पढ़ने के लिए Next पर Click करे….