कुछ लोग सुबह उठते ही आईना देखते हैं लेकिन वास्तु के हिसाब से ऐसा करना गलत माना जाता है। इसके अलावा भी वास्तुशास्त्र में सुबह उठने के कुछ नियम बताए गए है। दरअसल सुबह उठते ही आप बहुत से ऐसे काम कर देते है, जो हमारी नजर में तो सही होते है लेकिन वास्तु के हिसाब से इन्हें अशुभ माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि सुबह उठकर आपको कौन-से काम नहीं करने चाहिए… Never Do These Mistakes in Morning
ये भी पढ़िए : सुबह खाली पेट 7 दिन लगातार खाएं केवल दो बादाम फिर देखें चमत्कार
हाथों की हथेलियों को देखना :
ऐसी मान्यता है कि हमारे हाथों में अक्षय ऊर्जा होती है इसलिए बिस्तर से उठने के बाद सबसे पहले अपने हाथों को देखना चाहिए।
नहीं देखना चाहिए आइना :
अक्सर लोग सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपना चेहरा देखते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है। इससे उस व्यक्ति पर दिनभर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है।

जानवरों की फोटो देखना :
जानवरों के फोटो भी नहीं देखने चाहिए। कहते हैं इससे दिनभर विवाद व उलझनें बनी रहती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने कमरे में जानवरों की फोटो ही ना लगाएं।
किसी भी व्यक्ति का चेहरा देखना :
ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से आंख खुलते ही किसी का चेहरा नहीं देखना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि दिन की शुरूआत अच्छी हो तो इसके लिए सबसे पहले अपने ईष्ट देव का ध्यान करें। इससे ना सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि यह मन सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है।
बंद घड़ी भी होती है अशुभ :
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह के वक्त दुर्घटना, फूटे हुए बर्तन और बंद घड़ी का दिखना शुभ नहीं होता है। इससे दिन उलझन और तनाव में बीतता है।
ये भी पढ़िए : सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीने फायदे जान रह जाओगे दंग
घंटियों की आवाज :
सुबह उठते ही मंदिर की घंटियों की आवाज या शंख की आवाज सुनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कमरे में लगाएं ऐसी तस्वीरें :
अपने में नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल आदि की तस्वीरें लगाएं क्योंकि इन्हें देखना शुभ माना जाता है। इससे मन में सकारात्मक विचार आते हैं।
सुबह उठकर परछाई देखना :

सुबह उठकर परछाई देखने से भी बचना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की। छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से उस मनुष्य में डर, तनाव और भ्रम बढ़ता है।
सफाई-कर्मी का दिखना होता है शुभ :
अगर आप सुबह किस जरूरी काम से निकले है और आपको रास्ते में कोई सफाई-कर्मी दिख जाए तो समझ लें कि आप काम बन जाएगा क्योंकि इसे वास्तु के हिसाब से शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़िए : कान का संक्रमण दूर करने के घरेलू उपाय और नुस्खे