आजकल घरों में व घरों के आस-पास कई तरह के पेड़-पौधे लगे होते हैं और लेकिन बहुस से लोगों को इस बात का पता नहीं होता कि घर में या घर के आसपास लगे ये पेड़ किस तरह की हानि पहुंचा सकता है। दरअसल घर के पास आम का पेड़ होना आपके बच्चों पर बुरा असर डालता है। ऐसे पेड़ शौक से तो कभी न लगाएं और यदि पहले से मौजूद हो तो आप यह कर सकते हैं कि इस पेड़ के पास ऐसे पेड़ लगाएं जो शुभ माने जाते हैं। जैसे- नारियल, नीम, अशोक आदि का पेड़ आप लगा सकते हैं। Never Keep These Plants Inside House
घर में ज्योतिष एवं वास्तु अनुसार उचित पौधे लगाने से हर तरह की परेशानी मिट जाती है। लेकिन यदि घर में नकारात्मकता फैलाने वाले पौधे या शो प्लांट लगा रखे हैं, तो सावधान हो जाएं। नकारात्मकता से आपके जीवन में संकट खड़े हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : गलत दिशा में रखे मनी प्लांट से हो सकती है धन की हानि
घर की दक्षिण दिशा में गुलमोहर, पाकड़, कटहल के वृक्ष लगाने से अकारण शत्रुता, अर्थनाश, असंतोष व कलह होने की संभावना रहती है। इस दिशा में नीम, नारियल,अशोक के वृक्ष लगाना शुभ होता है।
घर के दक्षिण-पश्चिम अर्थात नैऋत्य कोण में आम जामुन अथवा पीपल के वृक्ष शुभ व लाभप्रद नहीं होते। उक्त वृक्षों के कारण दक्षिण-पश्चिम दिशा में निर्मित कमरे में रहने वाले व्यक्ति को भयप्रद स्वप्न,नींद में विघ्न एवं मानसिक अशांति की तथा धन हानि की संभावना रहती है।

घर की पश्चिम दिशा में पीपल, वटवृक्ष सहजन के पेड़ लगाने से भवन प्रमुख को लगातार शासकीय विरोध का सामना करना पड़ता है। यह धननाश का कारण भी बनता है। पश्चिम दिशा में अशोक, नीलगिरी के वृक्ष लगाने से स्वास्थ्य सुख मिलता है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के पास में इमली, वट, आंवला,पाम, जामुन, सेमल, अनार, केला, नींबू आदि के वृक्ष लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इससे संपत्ति और संतति दोनों नष्ट होते हैं।
आइये जानते हैं ऐसे कौन से पौधे हैं :
यह भी पढ़ें : ये 12 पौधे आपको करोड़पति बना देंगे, आजमाकर देखें
कांटेदार पौधे-
घर में कभी भी कांटेदार पौधे न लगाएं, जैसे कैक्टस, गुलाब, कंटकारी, बैर आदि। घर के परिसर में केला, नींबू, कदंब अथवा कैक्ट्स के पेड़ अनिष्ट के द्योतक हैं।
दूध वाले पौधे-
ऐसे पौधे लगाने से भी बचें जिनमें से दूध जैसा सफेद पदार्थ निकलता हो, जैसे आंकड़े का पौधा आदि। इसके अलावा जिन पेड़ों से गोंद निकलता हो अर्थात चीड़ आदि घर के परिसर में नहीं लगाने चाहिएं। यह धन हानि की संभावना को बढ़ाता है।

बोन्साई पौधे-
आजकल बोन्साई पौधे लगाने का भी प्रचलन बढ़ गया है। बोन्साई अर्थात किसी भी पेड़ का छोटा रूप। इसे एक तकनीक से उन्हें बढ़ने से रोक देते हैं।
मुरझाए हुए पौधे-
सूखे, टूटे या मुरझाए पौधों को भी आप अपने घर में से बाहर निकाल दें।
नकली पौधे-
घर में प्लास्टिक या अन्य किसी पदार्थ से बने नकली पौधे भी न लगाएं। ये एस्थेटिक सेंस के लिहाज से अशुभ माने जाते हैं। ये धूप व गंध को भी ज्यादा आकर्षित करते हैं।
यह भी पढ़ें : फ़ायदे की जगह नुकसान भी करवाता है मनी प्लांट, अगर…
फलदार पौधे-
कुछ ऐसे फलदार पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से मना किया गया है। हालांकि ऐसे पौधे कम ही होते हैं। पेड़ या वृक्ष जरूर होते हैं। घर के बाहर भी फलदार पौधे लगाने से पहले किसी वास्तुशास्त्री से संपर्क करें।
बबूल-

इसके अलावा बबूल, इमली और कपास के पौधे भी हैं, लेकिन ये बड़े वृक्ष बन जाते हैं इसलिए इन्हें घर में लगाने का सवाल ही नहीं उठता। फिर भी कोई बोन्साई करके घर में लगाने की सोच रहा है तो इन्हें न लगाएं।
अगर गृह परिसर में अशुभ वृक्ष लगे हों तो उन्हें हटवा देना चाहिए पर यदि यह संभव न हो तो भवन और वृक्षों के बीच अशोक के पेड़ लगा देने से अशुभ प्रभाव कुछ सीमा तक कम हो जाते हैं। अशोक के वृक्ष अशुभ प्रभाव को नष्ट करने वाले होते हैं। भूखंड के केवल दक्षिण दिशा में वृक्षारोपण करना उचित व शुभ नहीं होता। भवन के सम्मुख नीम,बबूल,बेल के वृक्ष नहीं लगाने चाहिएं। इन्हें भवन के पीछे कुछ दूरी छोड़कर लगाया जाना चाहिए।