आज हम आपको बताने जा रहे है आपकी किस्मत के बारे में जो छुपी है आपके हथेली के रंगों में ! जी हाँ , वैसे तो हर इंसान की अपनी एक पहचान होती है। हम किसी को भी उसके शरीर, शक्ल से पहचान लेते है। हमारे सब कि हथेलियो का रंग भी थोड़ा अलग होती है। इसी हथेलियों को देखकर हस्तरेखा के हिसाब से आप पता कर सकते है कि आपका आने वाला कल कैसा है। Palm Color Say About Your Future
आपको बता दे कि हिंदू धर्म का एक शास्त्र हस्तरेखा ज्योतिष वह होती है जिसमे हाथो की रेखाओ का अध्ययन कर आपके भविष्य, स्वभाव, सेहत, व्यवसाय, पढाई , कैरियर के बारे में बता सकते है। कई लोग इस बात को मानते है। और कुछ लोग इस बात को नही मानते है। तो चलिए जानते है आपके हथेली में क्या छुपा हैं…
नीला रंग :
ऐसे लोगो जिनकी हथेली का रंग नीला होता है ऐसे लोग को जीवन में दरिद्रता का सामना करते हैं। इन पर आर्थिक तंगी बनी ही रहती है।
गुलाबी रंग :
वैसे जिन लोग की हथेली का रंग गुलाबी होता है ऐसे लोग में स्वस्थ, प्रेम, दया, करुणा का सागर, सहृदय, शालीन, मेहनती, भावुक, उन्नतिशील, उच्च आदर्श विचार वाला, जीवन जीने की कला का गुणी होगा। इन लोगों की खास बात ये होती है कि अगर कोई इनकी बात न माने तो ये जल्दी गुस्सा भी हो जाते हैं। जिन लोगों की हथेली का रंग गहरा गुलाबी होता है वह शाही सुख प्राप्त करने वाला होता है। इन पर पैसों की कमी नहीं रहती।
लाल रंग :
जिन लोगों की हथेलियो का रंग लाल होता है ऐसे लोग क्रोधी स्वभाव, अदूरदर्शिता, अविश्वासी व सनकी होते हैं। वही , इन लोग की हथेली में पसीना व मटमैलापन भी इन्हीं बातों को दर्शाता है। आमतौर पर ऐसी हथेली वाले लोग बड़े काम करते हैं। इस कारण इन्हे ज्यादा शारीरिक मेहनत नहीं करना पड़ती है।
पीला रंग :
जिन लोगो की हथेली का रंग पीला होता है ऐसे लोगो में रक्त की कमी, किसी न किसी रोग से पीड़ित, मंदबुद्धि, कर्महीन, अस्वस्थ अर्थात जीवन में असफलताओं का सामना करते रहना। पीले रंग की हथेली वाली औरतें पुरुष की ओर जल्दी आकर्षित हो जाती है और यदि पुरुष की हथेली का रंग पीला है तो वह किसी स्त्री की ओर जल्दी आकर्षित हो जाता है।
काले एवं धब्बेदार :
ऐसे लोग जिनकी हथेली काले एवं धब्बेदार होती है ऐसे जातक का जीवन असफलताओं से भरा हुआ होगा। ऐसी हथेली वाले लोग नशे की लत के शिकार हो सकते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में सुख-सुविधाओं का आभाव रहता है।
सफेद रंग :
वैसे तो स्वच्छ सफेद रंग आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक भी कहा जा सकता है। बता दे कि सफेद रंग रक्त की कमी कारण से भी हो सकता है। जिन लोगों की हथेलियो का रंग सफेद होता है ऐसे लोग आम तौर पर शांत स्वभाव के होते हैं। इस तरह की हथेली वाले लोग किसी भी कार्य के प्रति उत्साहित नहीं होते हैं। इन लोगों की खास बात ये होती है कि वो आमतौर पर अकेला में रहना पसंद करते हैं। इनमें एकाग्रता की कमी होती है इस कारण इन पर पैसों का भी आभाव रहता है।