इश्क मोहब्बत तो थोड़ी पुराने जमाने की बात लगती है, क्योंकि आज तो प्यार ट्रेंड में है। हर कोई चाहता है कि उसके पास उसकी मनपसंद पार्टनर हो, जिसको वो डेट कर सके। मतलब साफ है कि आजकल डेटिंग का जमाना है। अब यूं तो हर कोई रिलेशनशिप में रहना चाहता है, लेकिन रिलेशनशिप के लिये लड़कियों को पटाना बहुत ही पेंचीदा मामला होता है। लड़कियां यूं ही नहीं हां करती है, इसके लिए लड़के लाख पापड़ बेलते हैं। These Boys Are Expert to Impress Girl
लड़कियों को मनाना बहुत ही कठिन काम है, क्योंकि लड़कियां सिर्फ उन्ही के लिए हां करती हैं, जिनके साथ वो ताउम्र रिश्ता जोड़ सके। यही वजह है कि वो कई बार बहुत समय भी लेती हैं। खैर, लड़कियां पटाने के तो आपके पास बहुत सारे तरीके होते हैं, लेकिन कुछ लोगों से लड़कियां पटती ही नहीं है, इसमें हमारी राशि का भी भरपूर योगदान रहता है।
Read : घर आए मेहमान से भूल कर भी नहीं पूछनी चाहिए ये 3 बातें
आज हम आपको उन राशियों के लड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि लड़कियों को पटाने में माहिर माने जाते हैं। लड़कियां इनसे यूं प्रभावित होती है। इतना ही नहीं, इन्हें पापड़ बेलने नहीं पड़ते है, क्योंकि इनके अंदर वो सारे गुण मौजूद होते हैं, जोकि एक लड़की को अपने पार्टनर में चाहिए होता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन कौन सी राशियां है इसमें शामिल?
मेष राशि
मेष राशि के लड़को का दिमाग लड़कियों को पटाने में ही रहता है। ये दिल नहीं बल्कि दिमाग का सहारा लेकर लड़कियों को पटाते हैं। इनकी खूबियों की वजह से लड़कियां इन पर मरने लगती है। बता दें कि ये जिसके साथ भी रिलेशनशिप में होते हैं, उसका भरपूर ख्याल रखते हैं। इस राशि के लोग बेहद लड़की पटाने के मामले में दिमाग से काम लेते हैं। इनकी इस खूबी के चलते लड़कियां इनसे इमोशनली कनेक्ट हो जाती हैं। एक बार जब यह किसी लड़की को पटा लेते हैं तो उसका अच्छे से ख्याल भी रखते हैं। लड़कियां इनके साथ रिलेशन में रहकर काफी खुश रहती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग बड़े ही जुगाड़ू किस्म के होते हैं, जिसके कारण यह लड़कियों को आसानी से पटा लेते हैं। लड़की पटाने के लिए इस राशि के लड़के कभी-कभीर झूठ का सहारा भी ले लेते हैं। इसके अलावा इस राशि के लड़के लड़की को शो ऑफ कर के भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। मिथुन राशि के लड़के काफी चालाक होते हैं। ये लड़कियों को पटाने के लिए कई बार झूठ का सहारा लेते हैं। लेकिन लड़कियां इनसे काफी प्रभावित होती हैं। लड़कियां इनके प्यार में पागल हो जाती हैं, लेकिन इनका झूठ जब लड़कियों को पता चलता है, तो इन्हें छोड़कर चली जाती हैं।
तुला राशि
इस राशि के लड़के बेहद रोमांटिक नेचर के होते हैं, जिसके कारण लड़कियां इन पर मर मिटती हैं। इस राशि के लड़के पहले लड़कियों से दोस्ती करते हैं और फिर अपने रोमांटिक अंदाज में उन्हें प्रपोज करते हैं। इनके साथ रिलेशन में रहकर लड़की कभी बोर नहीं होती हैं। यह अपनी गर्लफ्रेंड को रोमांस और हंसी मजाक के जरिए इंटरटेन करते रहते हैं। तुला राशि के लड़के लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए जाने जाते हैं। इन पर लड़कियां लट्टू हो जाती हैं, जिसकी इन्हें प्यार का किंग भी कहा जाता है। इनके पास रिलेशनशिप निभाने के लिए अलग तरीका होता है। इनके इसी अंदाज पर लड़कियां मर मिटती हैं, ये सिर्फ अपनी पार्टनर पर भरोसा करते हैं।
Read : मीठा खाने से नहीं, इन 5 कारणों से हो सकती है डायबिटीज
कुंभ राशि
लड़की पटाने के मामले में इस राशि के लड़के बड़े ही मजाकिया किस्म के होते हैं। कुंभ राशि के लड़के अपने जोक्स और कॉमेडी के जरिए लड़कियों को इम्प्रेस करते हैं। इनके हंसमुख व्यवहार के कारण इनके बीच लड़ाई झगड़े बहुत कम ही होते हैं। इस राशि के लड़के लड़कियों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं। ये काफी मजाकिया किस्म के होते हैं, जिसकी वजह से लड़कियां इन पर फिदा हो जाती है।

मीन राशि
मीन राशि के लड़के बेहद स्टाइलिश और अलग तरीके से लड़को से बात करते है। इनके बात करने का तरीका ही लड़कियों का दिल जीत लेता है। लड़की पटाने के बाद इस राशि के लोग अपने पार्टनर को खुश रखने में भी कोई कमी नहीं छोड़ते। इस राशि के लड़को के पास बोलने की बहुत ही अच्छी ताकत होती है। ये अपनी बातों से ही लड़कियों को अपनी तरफ खींच लेते हैं, जिसकी वजह से लड़कियां इन पर मरने लगती हैं। लड़कियों को खुश करने के लिए ये कुछ भी कर जाते हैं।