ज्योतिषशास्त्र में कई तरह के शकुन-अपशकुन होते हैं। हाथ से खाना गिर जाए या गैस पर उबलता हुआ दूध बाहर निकल जाए, लोग इसे सामान्य बात समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। वास्तु और ज्योतिषशास्त्र में इसे खाने की चीज़ों के गिरने को भी शुभ-अशुभ संकेत से जोड़कर देखा जाता है। Things Falling From Your Hands
ये भी पढ़िए : जानिये दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ
अशुभ कार्य होने से पहले मनुष्य जाति को उसके होने के संकेत जरूर मिलते हैं। घर में छोटी से छोटी वस्तु का अपना ही महत्व होता है। कभी-कभी बेकार समझी जाने वाली वस्तु भी घर में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर देती है। गृहस्थी में रोजाना काम में आने वाली चीजों से भी शकुन-अपशकुन जुड़े होते हैं, जो जीवन में कई महत्वपूर्ण मोड़ लाते हैं। शकुन शुभ फल देते हैं वहीं अपशकुन इंसान को आने वाले संकटों से सावधान करते हैं। हम आपको घर से जुड़ी वस्तुओं के शकुनों के बारे में बता रहे हैं।
दूध का गिरना
दूध, दही और सफेद चीज़ों का संबंध चंद्रमा से बताया गया है। उबलते समय दूध का बर्तन से बाहर गिरने का मतलब है कि आपके घर से सुख और समृद्धि जा रही है। ये परिवार के सदस्यों के बीच मानसिक परेशानियां बढ़ने की ओर संकेत करता है। दूध या इससे बनी चीज़ों के गिरने का मतलब है परिवार पर कोई वित्तीय संकट आने वाला है।

नमक गिरना
हम रोज़ के कामों में नमक का प्रयोग करते हैं। नमक भोजन के अलावा नज़रदोष को दूर करने के भी काम आता है। कुछ देशों में तो इसे दुर्भाग्य और विवाद का सूचक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार अगर हाथ से नमक गिर जाए तो शुक्र और चंद्रमा कमज़ोर होता है। अगर हाथ से काली मिर्च गिर जाए तो इसका मतलब है कि आपके अपने निकट संबंधियों से रिश्ते खराब हो सकते हैं।
चावल का गिरने का संकेत
गेहूं, चावल या अन्य कोई खाद्य पदार्थ बिखर जाए तो इसका मतलब है कि देवी अन्नापूर्ण व देवी लक्ष्मी आपसे रूष्ट हो सकती हैं। अनजाने में भी अनाज गिर जाए तो उसे उठाकर माथे पर लगाकर मां अन्नपूर्णा से क्षमा मांगें।
सुहाग की निशानी
सुहाग की निशानी या सिंदूर जमीन पर गिर जाए तो ये पति पर किसी आने वाली बड़ी विपत्ति की ओर संकेत करता है। ये पति की दुर्घटना का संकेत भी हो सकता है। इससे धन और व्यापार में भी नुकसान होता है। अगर हाथ से पानी का गिलास गिर जाता है तो ये भी एक अशुभ संकेत है।

तेल का गिरना
खाने में प्रयोग किए जाने वाले तेल का गिरना भी शुभ नहीं माना जाता है। तेल गिरने से किसी बड़े कर्ज में डूबने का संकेत मिलता है। ये घर में दरिद्रता का संकेत भी देता है। अगर पूजा करते समय पूजन सामग्री या आरती की थाली नीचे गिर जाए तो माना जाता है कि पूजा स्वीकार नहीं हुई है। ये किसी विपत्ति का सूचक भी हो सकता है। पूजन के दौरान दीपक का बुझना भी अशुभ होता है।
ये भी पढ़िए : वास्तु के अनुसार उपहार में कभी नहीं देनी चाहिए ये चीजें, होता है अशुभ !
पूजा की सामग्री या आरती की थाली :
नीचे गिर जाए, तो माना जाता है कि पूजा स्वीकार नहीं हुई है। यह आने वाले समय में किसी विपत्ति के आने का भी संकेत है। पूजा के दौरान दीये का बुझना भी अशुभ माना जाता है। ऐसे में भगवान से प्रार्थना करें कि वो आपके साथ सब कुछ अच्छा करें।
दर्पण का टूटना हर दृष्टिकोण से अशुभ ही होता है। इसके लिए यदि दर्पण टूट जाए तो इसके टूटे हुए टुकड़ों को इक्ट्ठा करके बहते जल में डाल देने से संकट टल जाते हैं।
अगर कपड़ पहनते वक्त आपकी जेब से पैसे निकलकर गिर जाएं तो कुछ अच्छा होने वाला है। इसके अलावा लेन देन के वक्त पैसे गिर जाएं तो अच्छे संकेत माने जाते हैं।
ये भी पढ़िए : जानिए वास्तुशास्त्र के अनुसार कहां लगाना चाहिए आईना?