घर का मेन गेट बहुत ही खास माना जाता है क्योंकि यहीं से सबसे ज्यादा एनर्जी घर में प्रवेश करती है। इसी कारण घर का मेन गेट भी घर-परिवार के दुर्भाग्य का कारण हो सकता है। इससे बचने के लिए वास्तु की मदद ली जा सकती है। वास्तु में कुछ ऐसी आसान बातें बताई गई हैं, जिनका ध्यान रखा जाए तो घर में खुशी और सुख-शांति हमेशा बनी रहेंगी। Vastu Tips For Main Gate in Hindi
ये भी पढ़िए : वास्तु के अनुसार ऐसा होना चाहिए आपका घर, इस तरह रखें दिशानुसार वस्तुएं
घर के दरवाजे के आसपास ऐसी चीजें रखने से बचना चाहिए, जो भाग्य के लिए बाधक होती हैं। शास्त्रों के अनुसार के देवी-देवताओं की कृपा चाहिए तो दरवाजे की पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि दरवाजे से ही सकारात्मक ऊर्जा और देव कृपा घर में प्रवेश करती है।
1. दरवाज़ा और विंड चाइम
घर के मेन गेट पर छह छड वाली धातु की बनी चाइम लगानी चाहिए, विंड चाइम वास्तु दोषों को दूर करने में बहुत ही लाभदायक होता है ! इसकी खनखनाहट से मेन गेट के आसपास के बुरे प्रभाव दूर होते हैं !
2. दरवाज़े का रंग
मेन गेट का रंग गहरा मेहरून, यलो या रेड होना चाहिए ! ऐसा होने से घर में सुख-शांति बनी रहती है, अगर ऐसा करना संभव न हो तो गेट पर इनमे से किसी रंग की पेंटिंग या कोई शो-पीस टांग दें !

3. मेन गेट और शुभ चिन्ह
घर के गेट पर पवित्र चिन्ह जैसे ॐ, श्रीगणेश, स्वस्तिक, शुभ-लाभ आदि बनाना चाहिए ! ऐसा करने से घर पर सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और बुरी नज़र से घर की रक्षा होती है !
4. मेन गेट और सजावट
मेन गेट के बाहर ऊपर की ओर वंदरवार लगाना चाहिए, वंदरवार अशोक के वृक्ष की पत्तियों से बनी हो तो बहुत शुभ रहेगा ! अगर ऐसा न कर सकें तो बाज़ार में मिलने वाले वंदरवार भी लगा सकते हैं !
ये भी पढ़िए : जिन घरों में अपनाए जाते हैं ये वास्तु नियम, होते हैं बहुत लकी
5. दरवाज़ा और पौधे
मेन गेट के आस-पास तुलसी का पौधा या चमेली की बेल रखना शुभ माना जाता है ! ऐसा करने से घर में प्रवेश करने वाली सारी नेगेटिव एनेर्जी पॉजिटिव एनेर्जी में बदल जाती है और गलत दिशा में बने दरवाज़े के दुष्प्रभाव कम होते है !
1वास्तु में घर के मुख्य द्वारा हेतु कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं, जिनके अनुसार


1. यदि आप अपने घर का मुख्य द्वार बनवाते हैं तो आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
2. घर का मुख्य द्वार अन्य सभी दरवाजों से आकार में बड़ा होना चाहिए।
3. शुभ फल प्राप्ति हेतु पूर्व या उत्तर दिशा में मुख्य बनवाना चाहिए।
4. घर का मुख्य द्वार हमेशा दो भागों में खुलने वाला ही बनवाएँ। वास्तु में ऐसे द्वार को शुभ माना गया है।
5. घर के मुख्य द्वार के समीप तुलसी का पौधा लगाना वास्तु के अनुसार शुभ फलदायक होता है।
ये भी पढ़िए : घर को बुरी नजर से बचाएंगे ये 8 टोटके